<p>कुल्लू के साथ लगती लगवैली में एक आल्टो कार हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में कार 400 फीट नीचे जा गिरी, जिसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच चुका है और शवों को निकालने काम जारी है। बताया जा रहा है हादसे में मारे गए लोगों में 3 पुरूष और एक महिला शामिल हैं।</p>
<p>स्थानीय लोगों की माने तो यह हादसा भुट्टी गांव के पास अंधे मोड़ पर हुआ है, जहां अनियंत्रित होकर कार सीधा सड़क के नीचे जा गिरी। जानकारी के मुताबिक, ये सभी लगवैली के शालंक में रिश्तेदारों के यहां आए थे और सोमवार को वापस घर लौट रहे थे।</p>
<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। जिनके शवों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शव गृह पहुंचाया जा रहा है। हादसा कैसे पेश आया पुलिस इसकी जांच कर रही है। हादसे के शिकार हुए लोग दोहरानाला पचाहली के बताए जा रहे हैं जिनकी शिनाख्त की जा रही है।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1122).jpeg” style=”height:693px; width:1000px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…