Follow Us:

कुल्लू: बजौरा में फंदे से झूली महिला, मौत

समाचार फर्स्ट |

बजौरा के साथ लगते ब्राह्मण बेहड़ में एक महिला ने फंदे से झूलकर जान दे दी है। पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही भुंतर थाने के एएसआई स्वरूप चंद और एसआई लाल चंद की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचा दिया है। महिला की पहचान 25 वर्षीय तुलजा देवी के रूप में हुई है, जो काफी समय से अपने मायके में ही रह रही थी।

उन्होंने बताया कि अभी तक महिला के फंदे में झूलने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर महिला के इस कदम उठाने के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।