Follow Us:

कुल्लू में नशे की बड़ी खेप बरामद, 5 किलो चरस सहित व्यक्ति ग़िरफ्तार

गौरव |

कुल्लू पुलिस ने नशे के ख़िलाफ छेड़ी जंग में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मणिकर्ण घाटी के कसोल से एक व्यक्ति को 5 किलो 172 ग्राम चरस के साथ ग़िरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान छियाल पुल के समीप एक व्यक्ति को पैदल चलते शक के आधार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 5 किलो 172 ग्राम चरस बरामद की है।

व्यक्ति की पहचान शेर सिंह बंजार निवासी के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई अमल में ला रही है। आरोपी शेर सिंह को 2015 में भी चरस के केस में गिरफ्तार किया था उसके बाद यह बेल पर बाहर आया था।