<p>कुल्लू पुलिस ने पिछले कल 111 किलो की चरस की खेप पकड़ने के बाद अभियान लगातार जारी रखा है। इसके पश्चात पुलिस की इस टुकड़ी ने रात के अंधेरे में जंगलों में 2 घंटे ट्रैकिंग करके दो संदिग्धों के घर में रेड की जिसमे एक केस में 11.588 किलो चरस बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से दो गैर लाइसेंसी कारतूसी बंदूके भी जब्त की गईं और इसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के साथ साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत भी कारवाई की गई है।</p>
<p>दूसरे केस में 295 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। बरामद किए गए कुल मादक पदार्थों की व्यापारिक कीमत करीब 4 करोड़ रूपए है। यह ऑपरेशन करीब 20 घंटे तक चला। पुलिस ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुल्लू पुलिस ने 127 किलो चरस बरामद की है। कुल्लू पुलिस ने पिछले डेढ़ साल में 412 किलो से ज्यादा चरस बरामद की और 13 केसों में 19 आरोपियों की 3 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की। 68 एनडीपीएस के केस कमर्शियल क्वांटिटी के दर्ज किये।</p>
Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…