मंडी: तरोट में पार्क की गई ऑल्टो कार शरारती तत्वों ने जलाई

<p>मंडी के सुंदरनगर में एक पार्क की गई ऑल्टो कार को शरारती तत्वों के द्वारा जलाकर राख कर दिया गया। इस आगजनी की घटना में पीडि़त टिप्पर चालक का लगभग 2 लाख रुपयों का नुकसान हो गया है। मामला सुंदरनगर की ग्राम पंचायत कनैड के गांव तरोट में घटित हुई है। जहां पीडि़त व्यक्ति ने सूर्या होटल के पास पिछले तीन दिनों से कार को पार्क किया हुआ था।</p>

<p>घटना की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर को दी गई, जिस पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता अजय कुमार ने कहा कि घटना की शिकायत पुलिस थाना सुंदरनगर को कर दी गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर एक घर और होटल बिल्कुल साथ हैं। लेकिन वहां पर सो रहे लोगों को आगजनी की बिल्कुल भी भनक नहीं लगी।</p>

<p>उन्होंने कहा कि रात के समय शरारती तत्वों के द्वारा उनकी कार में आग लगा दी गई। इस कारण उनकी कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। इस घटना में उनका लगभग 2 लाख रुपयों का नुक्सान हुआ है। डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

13 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

14 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

14 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

15 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

16 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

16 hours ago