<p>मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के तहत नवालधार क्षेत्र में एक टिप्पर के गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक की पहचान नवालधार निवासी 45 वर्षीय हुकम चंद के रुप में हुई है। जबकि घायलों में नालनी निवासी 23 वर्षीय राजेंद्र कुमार और डोलधार निवासी 21 वर्षीय कर्मचंद शामिल हैं। </p>
<p>पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है। हादसे के बाद प्रशासन द्वारा मृतक के परिजनों को दस और घायलों को 5-5 हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। हादसा रविवार सुबह उस समय हुआ जब टिप्पर चालक राजेंद्र सिंह डोलधार से वापस आ रहा था। नवालधार के समीप चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और करीब पचास फीट गहरी खाई में गिर गया। घटना का पता चलते स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सडक़ तक पहुंचाया। </p>
<p>इसी दौरान सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी वहां पहुंच गई। लेकिन तब तक गंभीर रुप से घायल हुकम चंद दम तोड़ चुका था। हुकम चंद घर का इकलौता बेटा था। वह अपने पीछे बुढ़े माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।<br />
</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…