<p>मंडी के बल्ह में एक वृ्द्ध महिला की रहस्यमीय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। यहां पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के चल रहे कार्यक्रम से जब्त किया और जांच के लिए अपने साथ ले गए। बताया जा रहा है कि गांववासियों की शिकायत में पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यहां कुछ ज़मीनी विवाद चल रहा था जिसके चलते पुलिस ने जांच के लिए सब किया है।</p>
<p>इससे पहले वृद्ध महिला पर तर्क दिया गया कि वे वृद्धा आश्रम से घर लौट रही थी कि अपने घर खांदला में उनकी मौत हो गई। दैनिक अख़बार के मुताबिक, उक्त महिला के बेटे और बहू में पिछले लंबे समय से जमीन-जायदाद को लेकर कुछ विवाद चल रहा था और महिला कुछ समय से वृद्धाश्रम में रह रही थी, लेकिन दो दिन पहले ही महिला को उसका बेटा और बहू घर वापस ले आए थे। आज सुबह महिला की रहस्यमयी परिस्थितियोंमें मौत हो गई है।</p>
<p>एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को खांदला गांव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद ही मृत्यु के असली कारण का खुलासा होगा।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…