Follow Us:

मंडी: अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़की जीप, 14 महिलाओं सहित 15 घायल

समाचार फर्स्ट |

मंडी के सरकाघाट में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बताया  जा रहा है कि इस हादसे में 14 महिलाओं सहित 15 लोग घायल हो गए हैं। घायल हुए सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और पुलिस माामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, सभी महिलाएं जीप में सवार होकर धार्मिक समारोह में भाग लेने जा रही थी। रास्ते में जमसाई के पास चालक ने गाड़ी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और सड़क से नीचे जा गिरी। स्थानीय लोगों सहित कई वाहन चालकों ने तुरंत प्रभाव से बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस तथा ऐंबुलेंस की सूचित किया। फिलहाल, घायलों की हालत अभी सामान्य बताई जा रही है।