Follow Us:

हमीरपुर: बैल ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत

कमल |

हमीरपुर के नादौन में एक राह चलते आवार बैल ने महिला को टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहै कि वृद्ध महिला अपने घर के पास गली में जा रही थी कि बैल ने उसे उड़ा दिया। महिला उछलकर दूर जा गिरी और उसकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने मौके पर महिला को उठाया औऱ अस्पताल पहुंचाना चाहा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर स्थानीय लोगों ने बैल को हड़काया और दूर भगा दिया।