Follow Us:

नालागढ़ के रामशहर में तेंदुए की गोली लगने से मौत, शिकारी मौके से फ़रार

पी. चंद |

नालागढ़ के रामशहर में शिकारी ने तेंदुए का शिकार किया है। तेंदुए की गोली लगने से मौत हो चुकी है जबकि शिकारी मौके से फ़रार हो चुके हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी जिसके बाद दोनों टीमें मौके पर पहुंची औऱ जांच शुरू की।

भयुनख़री गांव में हुई इस घटना में पुलिस औऱ वन विभाग ने ये पता लगाया कि तेंदुए को गोली लगी है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद ये साफ हो गया है कि मौत गोली लगने से ही हुई है। पुलिस ने इस पर मामला दर्ज कर लिया है औऱ जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि क्षेत्र में शिकार होने की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं।