पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में एक पैराग्लाइडर क्रैश हुआ, जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है। इसके साथ पायलट भी घायल हो गया जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम के समय पेश आया जब पर्यटक सोलंगनाला में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे, इस दौरान पैराग्लाईड क्रैश हो गया है। जिसमें पर्यटक की मौत हो गई है। मृतक पर्यटक की पहान मौहाली स्थित कोठी नम्बर-20 फेस-2 नियर बस्सी थिएटर का निवासी 24 वर्षीय अमनदीप सिंह सोवती पुत्र इंद्रवीर सिंह के रूप में हुई है। जबकि मनाली के बरूआ निवासी रणवीर सिंह जो पायलेट था वह जख्मी हो गया है।
एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी छानबीन शुरू कर दी है और पर्यटक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा और परिजनों को इस हादसे की सूचना दी गई है।



