Follow Us:

नाबालिग लड़की को धमका कर दुष्कर्म कर रहा था युवक, मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट |

पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक नाबालिग लड़की को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। मामला उपमंडल के तहत राजबन पुलिस चौकी में दर्ज हुआ है, जिसमें लड़की की मां ने सतौन निवासी युवक कमल वालिया पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग की मां ने पुलिस चौकी राजबन में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि जब उसकी बेटी स्कूल पढ़ने जाती थी, तो एक छात्र उसका लगातार पीछा करके उसे परेशान करता था। जब कोई अन्य लड़का उनकी बेटी से बात करे तो वे उसे भी नशे की हालत में पीट देता था। उसके बाद बदमाश युवक की मां को खबर की गई, लेकिन फिर भी वे बाज नहीं आया। अंत में युवक की मां ने लड़की की मां को विवाह के प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कहा कि जब ये शादी के लायक हो जाएगी तो उसका विवाह आपके बेटे से करवा देंगे।

इन सब के बावजूद जब लड़की की मां को पता चला कि युवक ने डरा-धमकाकर लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया है तो उसने पुलिस की मदद लेनी चाही। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रमोद चौहान ने की है।