Follow Us:

ऊना: क़ैदी ने कर दी पुलिसकर्मी की धुनाई, पहले से लगा है मर्डर केस

रविंद्र |

ऊना के बनगड़ जेल में एक अजीबो-ग़रीब वाक्या सामने आया है। यहां सज़ा काट रहे एक क़ैदी ने पुलिस कर्मी की धुनाई कर दी है। यहां तक क़ैदी पुलिसकर्मी को जान से मारने वाला था लेकिन बाकी पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव में उक्त पुलिस कर्मी को क़ैदी के चंगुले से छुड़वाया। पीड़ित पुलिसकर्मी ने उक्त क़ैदी के ख़िलाफ मामला दर्ज करवाया है।

घायल पुलिस कर्मी का मेडिकल परीक्षण ऊना अस्पताल में करवाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कैदी महेश्वर सिंह निवासी नंगल कला जिला ऊना पहले भी पुलिस कर्मियों पर हमले कर चुका है। वह मर्डर केस में जेल में कैद है। उधर एसपी दीवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।