Follow Us:

किन्नौर: पहाड़ खिसकर NH-5 पर आया, मलबे के कारण अवरुद्ध हुआ मार्ग

पी. चंद |

जनजातीय जिला किन्नौर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 में खारो ब्रिज के समीप पहाड़ी से भारी चट्टानों के गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे आने और जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वाहनों की लंबी कतारें भी लग गई है। इस सड़क मार्ग को बहाल करने में लगभग 24 घंटे तक का समय लग सकता है।

किन्नौर में आए दिन इस तरह चट्टानें खिसकने के मामले सामने आते रहते हैं लेकिन आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर चट्टानें खिसकने से किसी भी प्रकार का जानी माल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, जिले के ऊपरी क्षेत्रों में आने-जाने लोगों को सफर के दौरान अपनी जान का खतरा बना रहता है। बहरहाल, सड़क मार्ग को खोलने के लिए ग्रेफ के मशीनें और कर्मचारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं।