Follow Us:

भाभी को कार सिखा रही थी ननद, नाले में कार लुढ़कने से भाभी की मौत

पी. चंद |

सिरमौर के शिलाई में एक मारुति कार हादसे का शिकार होने पर एक महिला की मौत हो गई है। इसके अलावा एक महिला की हालात गंभीर बताई गई है, जिसे शिलाई अस्पताल में रखा गया है। बताया जा रहा है कि रविवार शाम रोनाहाट के पास क़रीब 8 बजे एक महिला दूसरी महिला को गाड़ी सिखा रहीं थी कि अचानक कार अनिंयत्रित होकर नाले में जा गिरी। ये दोनों महिलाएं रिश्तेदारी में ननद-भाभी थीं।

मृतका की पहचान मीरा देवी (28) के रूप में हुई है, जबकि घायल महिला की पहचान नीता देवी(24) के रूप में हुई है। शिलाई थाना प्रभारी अशोक नेगी ने मामले की पुष्टि की और कहा कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।