Follow Us:

शिमला: स्टोव फटने से जली विवाहिता, ससुराल वालों पर जलाने का शक़

पी. चंद |

शिमला के कोटगढ़ में ससुराल पक्ष पर बहू को जलाने के आरोप लगे हैं। निरमंड कुल्लू के रहने वाले भाग चंद्र पुत्र नूप राम ने कुमारसैन थाने में शिकायत दी है कि उसकी भतीजी अनुराधा को ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया, जिसके बाद उसकी मौत हुई। स्टोव फटने के बहाना बनाकर ससुराल वाले उसे आत्महत्या करने को मजबूर कर रहे थे। इससे पहले भी वे कई दफा दहेज़ की आड़ में उनकी भतीजी को प्रताड़ित कर चुके हैं।

मृतका के चाचा भाग चंद्र ने बताया कि उसकी भतीजी अनुराधा ने शिमला के कुमारसैन में रहने वाले दीपक से लव मैरेज की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही इन दोनों में आपसी तकरारें शुरू हो गई और कई दफा लड़ाई के बाद उनकी भतीजी वापस घर भी आई। कई दफा ऐसा हुआ कि उनकी भतीजी अनुराधा कुछ समय बाद ही अपने घर निरमंड आने लगी, जिसके बाद उन्होंने पूछा तो पता चला कि उसका पति और सास-ससुर दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं।

16 दिसंबर को एक बार फिर घर में कुछ अनबन हुई और उनकी भतीजी ने फोन अपने डेढ़ साल के बेटे को लेकर घर आने की बात कही। उसके कुछ ही समय बाद देर शाम को उन्हें पता चला कि अनुराधा स्टोव फटने से जल गई है। अनुराधा के घरवालों को सारा शक ससुराल पक्ष पर गया और उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने अनुराधा को सुसाइड करने पर मजबूर किया।