Follow Us:

शिमला: बरसात थमने के बाद लक्कड़ बाज़ार में गिरा पेड़, मार्ग अवरुद्ध

पी. चंद |

राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार के पास होटल व्हाइट के पास तेज बारिश के कारण पेड़ गिर गया। गनीमत ये रही कि पेड़ गिरने के कारण जान- माल का नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ गिरने के कारण यह मार्ग वाहनों के लिए बाधित हो गया था। फिलहाल पेड़ को मार्ग से हटाकर रास्ता वाहनों के लिए पुनः शुरू कर दिया गया है। यह मार्ग ऑकलैंड टनल से रिगल की ओर जाता है। जहां पर केवल परमिट धारक वाहनों को आने की अनुमति है।

साथ ही इस मार्ग से आपातकालीन वाहन भी गुजरते हैं ऐसे में इस मार्ग का जल्द से जल्द ठीक है जाना आवश्यक था। आपकों बता दें कि मानसून शुरू होते ही भारी बारिश के कारण राजधानी शिमला में पेड़ और भूस्खलन की समस्याएं आती रहती हैं। इतना ही नहीं कई बार इसकी चपेट में लोग भी आ जाते है। हालांकि नगर निगम मानसून आने से पहले खतरनाक पेड़ों को चिन्हित करके उन्हें काटने की अनुमति भी देता है जिसे हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की मंजूरी के बाद पूरा किया जा सकता है।