Follow Us:

रेपिस्ट जीजा-साला ग़िरफ्तार!, राह चलती महिला के साथ किया था दुष्कर्म

राकेश नंदन |

सिरमौर में एक विधवा महिला को हवस का श़िकार बनाने वाले 2 दरिंदों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला था और नशे की हालत में दोनों ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों को पहचान अशोक और अनिल के रूप में हुई है, जिन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया।

याद रहे कि बीते 27 मार्च को संगडाह के पुलिस थाना में ये मामला दर्ज हुआ था। शिकायत कर्ता के मुताबिक, दोनों आरोपी ने उस वक़्त घटना को अंजाम दिया जब महिला घास के लिए जा रही थी। क़रीब 4 से 5 घंटे तक महिला को बंधंक बनाकर रख़ा गया और उसके बाद आरोपी फ़रार हो गए।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए सिरमौर के एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। आरोपियों को नाहन लाया जा रहा है, जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।