Follow Us:

सोलन: बिल्डिंग गिरने से 2 लोगों की मौत, 5 जवानों की हालत गंभीर

पी. चंद |

सोलन में बिल्डिंग गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच ख़बर आ रही है कि 1 महिला सहित 2 लोगों की दबने से मौत हो गई है, जबकि 5 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। इसके साथ ही अभी तक 22 लोगों को सुरक्षित निकाले जाने की ख़बर है। बताया जा रहा है कि असम राइफल 30 के जवान परिवार सहित यहां किसी पार्टी को अटेंड करने आए थे, जिसके बाद बिल्डिंग गिरने से ये हादसा पेश में आया।

वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुख जताया है और कहा रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्य में जुटा है।