Follow Us:

ऊना: नव-विवाहिता की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप

रविंद्र |

ऊना के संतोषगढ़ में एक 25 वर्षीय नव-विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतका की पहचान रजनी पत्नी सुरेश कुमार निवासी सनोली के रूप में हुई है। मृतका के घरवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप भी लगाए, जिसके बाद धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कुछ साक्ष्य इक्टठा किये।

जानकारी के मुताबिक, करीब 2 साल पहले रजनी निवासी ननग्राम, पंजाब की शादी सनोली के सुरेश कुमार से हुई थी। अचानक शनिवार सुबह करीब 8 बजे रजनी अपने कमरे में मृत आवस्था में मिली। रजनी की मौत कैसे हुई, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। ससुराल पक्ष की माने तो रजनी की मौत हार्ट अटैक से हुई है, जबकि मायका पक्ष का कहना है कि बेटी की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि जांच के लिए फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। महिला की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।