Follow Us:

ऊना: दुप्पटा फंसने से थ्रैशर की चपेट में आई महिला, दर्दनाक मौत

रविंद्र |

ऊना के अंदोरा में एक महिला की गेंहू के थ्रैशर में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान अंदोरा निवासी संध्या देवी उम्र 55 के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला का दुप्पटा थ्रैशर में फंसने से ये हादसा पेश में आया है।

जानकारी के मुताबिक, संध्या देवी अपने परिवार के साथ खेतों में लगे थ्रैशर से गेहूं निकालने में जुटी थीं। अचानक उनका दुप्पटा थ्रैशर में फंस गया, जिससे वे थ्रैशर की चपेट में आ गई। महिला की करीब आधा शरीर मशीन के अंदर चला गया और उसकी मौत हो गई। पूरा शव शत-विक्षत हो चुका था, जिसे निकालने में काफी दिक्कतें आईं।