<p>ऊना के दौलतपुर के तहत गांव अभेयपुर में एक घर में आग लगने का मामला सामने आया। बताय जा रहा है कि रसोईघर में रखे सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली जिसके बाद सिलेंडर फट गया। धमाके इतनी जोरदार था कि रसोईगैस का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत ये रही कि इसमें किसी की जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। ये हादसा विचित्र सिंह के घर पर हुआ है जो कि वार्ड नंबर का निवासी है।</p>
<p>बताया जा रहा है कि इस अग्निकांड में 25000 रुपये और फर्नीचर सहित अन्य सामान जल कर राख हो गया। दमकल विभाग की गाड़ियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही सारा सामान खाक हो चुका था। दौलतपुर चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने कहा आग में किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन घर का सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…