Follow Us:

ऊना: कार की चपेट में आने से तेंदुए की मौत

रविंद्र, ऊना |

ऊना के गगरेट में कार की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई है। ये हादसा होशियारपुर रॉड पर पेट्रोल पंप के पास पेश में आया है। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी, जिसके बाद तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, गगरेट-होशियारपुर रोड पर देर सायं जंगल से भटका तेंदुआ सड़क पर आ पहुंचा। एकदम मुख्य सड़क पर आने से तेंदुए की टक्कर अज्ञात वाहन से हो गयी। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद तेंदुए की मौत हो गयी। जब स्थानीय लोगों ने तेंदुए को देखा तो लोगों में हड़कम्प मच गया। डीएफओ यशुदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।