<p>जिला ऊना के गगरेट इलाके में एक दर्दनाक हादसा पेश में आया है। इस हादसे में 2 हादसे का शिकार हो गयी हैं जिसमें से 1 की मौत गई है, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घाय़ल है। घायल हुई युवती को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।</p>
<p>जानकारी के मुताबिक, गगरेट मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार जाइलों ने स्कूल से छूटे विद्यार्थियों को जोरदार टक्कर मार दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक तेज रफ्तार गाड़ी ने अपनी साइड से हटकर विपरीत दिशा में जाते हुए विद्यार्थियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक छात्रा शिवानी को मृत घोषित कर दिया है।</p>
<p>सूचना मिलते ही पुलिस ने मोर्चा संभाला और गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन पर सवाल खड़े किये कि रोड में जो क्रॉस-वे बनाया गया है, उसको कहीं भी चिन्हित नहीं किया गया कि आगे क्रॉस-वे है, जिसके चलते ये हादसे होते हैं।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…