Categories: हिमाचल

‘न्यू ईयर’ के लिए मनाली तैयार, होगा मैगा सेलिब्रेशन

पहाड़ों की मल्लिका मनाली नववर्ष के जश्न के लिए तैयार है। देशभर के पर्यटकों का मनाली आना लगातार जारी है। मनाली के सभी पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों से रौनक छा गई है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था की है। वहीं, निजी होटल व्यवसायी भी पर्यटकों को कई आकर्षक पैकेज दे रहे हैं।

कई क्लब हाउस में पर्यटकों के लिए न केवल रात्रि भोज की व्यवस्था होगी, बल्कि न्यू ईयर क्वीन प्रतियोगिता सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं होंगी। पर्यटकों को कुल्लवी संस्कृति से भी अवगत करवाया जाएगा। निजी होटलों में भी पर्यटकों के लिए कुल्लवी नाटी और डीजे की विशेष व्यवस्था है। नववर्ष के लिए मनाली अभी से पैक होने लगी है। मनाली के मालरोड में रेस्टोरेंट चला रहे कमलेश ठाकुर व अतुल वर्मा ने बताया कि सैलानियों की बढ़ती आमद से पर्यटन कारोबार बेहतर है।

भारी पुलिसबल तैनात

क्रिसमस की धूम के बाद न्यू ईयर इव के लिए मनाली पुलिस तैयार है। स्नो प्वाइंट सोलंगनाला सहित कोठी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। मनाली के डीएसपी पुनीत रघु ने बताया कि न्यू ईयर ईव पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता हो और पर्यटक नववर्ष का जश्न ढंग से मना सकें, इसके लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं। अन्य राज्यों से आ रहे वाहनों की नाका लगाकर तलाशी की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

23 mins ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

29 mins ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

39 mins ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

44 mins ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

60 mins ago