इंडिया

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर इस मामले की जांच शुरू की है। अपर पुलिस अधीक्षक श्रीश चंद्र ने कहा, ‘कैला देवी थाना क्षेत्र में 18 सितंबर की रात एक नाबालिग लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी जिसमें दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।’

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक आरोपी रिंकू (20) मृतक के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी है। दुष्कर्म का मामला गाजियाबाद के एक पुलिस थाना में फरवरी में दर्ज किया गया था और आरोपी इस महीने की शुरुआत में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, नाबालिग लड़की जब अपने भाई और मां के साथ मोटरसाइकिल पर घर वापस आ रही थी, तभी उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

परिवार का आरोप है कि रिंकू और उसके साथी ने उन्हें रास्ते में रोका और गोली चला दी। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम गोली चलाने की घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। उस इलाके का सीसीटीवी फुटेज भी जुटाया जा रहा है।’

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

2 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

2 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

2 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

2 hours ago

तनाव को देखते हुए पुलिस बैरिकेडिंग पर रोकी करणी सेना

  Hamirpur: प्रदेश भर में हिंदू संगठनों के द्वारा मस्जिदों के खिलाफ खोले गए मोर्चे…

3 hours ago