Follow Us:

बिलासपुर: बीच सड़क पलटी बोलेरो, 2 महिलाओं सहित 5 घायल

समाचार फर्स्ट |

बिलासपुर के डगार चौक पर शनिवार को एक जीप हादसे का शिकार हो गयी है। हादसे में बोलेरो जीप बीच सड़क पलट गई, जिसमें सवार 5 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9 बजे पेश में आया जब एक जीप एनएच 103 से गुजर रही थी। घायलों में चालक मेहर चन्द, अमीं चंद, शीला देवी, ज्ञान चंद, सुषमा देवी को चोटे आई हैं। दुर्घटना के कारण जीप का अनिंयत्रित होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज किया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।