जिला कांगड़ा के इंदौरा के अंतर्गत बडूखर गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बडूखर गांव में रविवार अलसुबह एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा जाने से उसमें सवार दो सगे भाइयों में एक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा सुबह 4 बजे हुआ है। दोनों भाई देर रात रिटायरमेंट पार्टी से अपने घर बडूखर आ रहे थे। घर से मात्र कुछ ही दूरी पर उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई।

थाना प्रभारी इंदौरा सुरिंदर धीमान ने बताया बडूखर पंचायत के प्रधान ने सुबह थाने में सूचना दी के एक कार (HP97 1611) एक पेड़ से टकरा गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही थाना इंदौरा की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और घायल को इलाज के लिए पठानकोट के अस्पताल भिजवाया।

हादसे में मारे गए युवक की पहचान विजय कुमार (28) पुत्र कश्मीर सिंह और घायल व्यक्ति की पहचान रजनीकांत पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बडूखर के रूप में हुई हैं। ये दोनों सगे भाई थे। विजय कुमार अभी अविवाहित था। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज कर आगामी छानबीन शुरु कर दी है।

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…
Himachal power subsidy: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…
Baglamukhi Temple : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…
Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…
CM Sukhu visits IGMC Shimla: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…