Follow Us:

शिमला: नशे की बड़ी खेप के साथ 2 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

पुलिस ने सोमवार को शिमला और रोहड़ू में नसे की बड़ी खेप बरामद की है। शिमला के ढली में पुलिस ने 1 किलो 240 ग्राम अफीम सहीत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं, रोहड़ू में पुलिस ने एक व्यक्ति को 370 ग्राम चरस के साथ धर-दबोचा है।

दोनों मामले में पुलिस ने एनडी और पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, ढली में पुलिस ने शक के आधार पर ली गई तलाशी में नेपाली मूल के व्यक्ति से अफीम बरामद की। उधर चरस के साथ अशोक नाम का व्यक्ति पकड़ा गया है। दोनो मामलों में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।