Follow Us:

शिमला: सड़क हादसे में 2 की मौत, 6 दोस्त घायल

पी. चंद |

शिमला के नारकंडा में बोलेरो कैंपर हादसे का शिकार हो गई है। हादसे के बाद कैंपर सड़क से नीचे लुढ़क गई, जिसमें एक लड़की सहित 2 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, पांच लड़के और 3 लड़कियां हाटु मन्दिर जा रहे थे कि अचानक नारकंडा के बारूबाग के पास बोलेरो हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोगों को गंभीर चोटें आईं है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को 5 हजार की फौरी राहत जारी कर दी गई है।