शिमला: निजी स्कूल परिसर में दिखा तेंदुआ, फैली दहशत

<p>शिमला शहर में जंगलों से अब तेंदुए आबादी वाले इलाकों की तरफ रुख करने लगे हैं। आए दिन शहर में तेंदुए देखे जा रहे हैं। ताजा मामला नवबहार स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है, जहां परिसर में सुबह करीब आठ बजे तेंदुआ देखा गया।</p>

<p>स्कूल चौकीदार समेत कुछ लोगों ने कैंपस के नजदीक तेंदुआ घुमता देखा। यह तेंदुआ हालांकि साथ लगते जंगल में गायब हो गया। तेंदुआ दिखने की खबर से लोग दहशत में आ गए। तेंदुआ दिखने से स्कूल की छात्राएं भी डरी हुई हैं। स्कूल के साथ लगते सेंट बीड्स कॉलेज की कई छात्राएं भी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने की सूचना से सहमी हुई है।&nbsp;</p>

<p>स्कूल के कैंपस में तेंदुए के देखे जाने की सूचना वन्य जीव विभाग दी गई, जिसके बाद एक टीम ने मौके पर पहुंच कर स्कूल प्रशासन के साथ कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें भी तेंदुआ दिखाई दे रहा है। स्कूल के कर्मचारियों ने वन्यजीव विभाग की टीम को बताया कि पिछले दो दिन से स्कूल परिसर के नजदीक तेंदुआ घूमता देखा है। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय लोगों की मांग पर विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए यहां पिंजरा भी लगा दिया है।</p>

<p>स्कूल के इस कैंपस के आसपास घना जंगल है। ऐसे में यहां तेंदुओं का होना आम है, लेकिन अब जंगल को छोड़ कर यह तेंदुए स्कूल कैंपस के आस पास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्कूल प्रबंधन भी घबराया हुआ है। हालांकि तेंदुए को पकड़ा जा सके इसके लिए पिंजरा तो लगा दिया गया है। डीएफओ शिमला राजेश शर्मा ने बताया कि चेल्सी स्कूल के परिसर में तेंदुआ दिखने के बाद पिंजरा लगाया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

6 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

7 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

7 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

8 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

9 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

10 hours ago