Follow Us:

हिमाचल: पिता का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहा था बेटा, बीच रास्ते पैर फिसलकर गिरने से हुई मौत

डेस्क |

जिला चंबा के साहो क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पिता का दाह संस्कार करने के बाद घर लौट रहे युवक की गिरने से मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बासु राम (32) पुत्र स्व. लेफ्टिनेंट जोटू राम निवासी गांव बडेटा साहो के तौर पर हुई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि बासु राम के पिता की अचानक मौत हो गई थी। मंगलवार को स्थानीय श्मशानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पिता का दाह संस्कार करने के बाद बासु राम घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में अचानक से उसका पैर फिसल गया और बेहोश हो गा। मौके पर मौजूद लोगों ने बेसुध अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

बता दें कि बासु अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बासु के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। उधर, घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।