क्राइम/हादसा

हिमाचल: ब्यास नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत, ज्वालामुखी के पास कालेश्वर में पेश आया हादसा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में दो युवकों की ब्यास नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमित कुमार (20) और रोहित (18) के तौर पर हुई है। दोनों युवक सिहोरपाईं गांव के रहने वाले थे और चचेरे भाई थे। हादसा ज्वालामुखी के पास कालेश्वर में हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक घर से गांव में धाम खाने गए थे। उनके कुछ दोस्त भी आने वाले थे। अपने दोस्तों का इंतजार करते समय दोनों भाई ब्यास नदी में नहाने उतर गए और नदी में डूबने से दोनों की मौत हो गई।

घटना के बारे में तब पता चला जब उनके अन्य साथी वहां पहुंचे और दोनों को नदी में तैरता पाया। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago