Follow Us:

हिमाचल: 2 किलो से अधिक अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवक गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 किलो 82 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों…

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने शुक्रवार देर रात 2 किलो 82 ग्राम अफीम के साथ नेपाली मूल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अफीम के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय खत्री पुत्र खोले नायक निवासी मैग्मा जिला रुकुम आंचल रावती नेपाल और विजय टीका रामा गिरी पुत्र मीना गिरी निवासी गांव विजय नगर-4 जिला कपिल वास्तु आंचल लुमानी नेपाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक नशे की खेप के साथ सोलन से शिमला आ रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही वह शोघी बैरियर के पास पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोक लिया। तलाशी ली गई तो अफीम बरामद हुई।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शिमला मोनिका भंटुगरू ने कहा कि शिमला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2 किलो अफीम के साथ 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुल्तान सिंह कर रहे हैं। पुलिस अब इन दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही हे।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि तस्कर अफीम कहां से लाए थे और इसकी डिलीवरी कहां पर होनी थी। पुलिस जिला शिमला में नशे के कारोबार में संलिप्त कुछ संदिग्धों से भी इस घटना को जोड़कर देख रही है। ऐसे में पुलिस की टीम शहर में अन्य जगहों पर भी दबिश दे सकती है।

10 साल में तीन गुणा बढ़ गए मामले

वर्ष 2012 में NDPS एक्ट में केवल 513 मामले दर्ज थे। 10 साल बाद यानी 2021 में यह तीन गुणा बढ़कर 1537 हो गए हैं। 2022 में अब तक 800 से अधिक मामले, नशा तस्करी के सामने आए हैं।