Follow Us:

ऊना: पुलिस को चकमा देकर जेल से क़ैदी फरार, जांच में जुटी पुलिस

रविंद्र |

ऊना के बनगढ़ जेल दुराचार मामले की सज़ा काट रहा एक क़ैदी फरार हो गया है। फरार कैदी के पहचान सोर्वेट निवासी डिहरी मुरादाबाज के रूप में बताई गई है। ये कै़दी ऊना के जलग्रां में रहता था और दुराचार मामले में काफी समय से जेल की सज़ा काट रहा था। शुक्रवार को सफाई के दौरान क़ैदी मौका पाकर बाहर निकला और भाग खड़ा हुआ।

क़ैदी के फरार होने के बाद पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी शुरू कर दी है और मेहतपुर चौक पर सभी वाहनों पर नज़र रखी जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी दिवाकर शर्मा स्वयं बनगढ़ जेल पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए। सूत्रों की माने तो सोर्वन निवासी मुरादाबाद को पुलिस ने फरवरी 2017 में दुराचार मामले में गिरफ्तार किया था।