Follow Us:

हिमाचल: रोहड़ू से रिकांगपिओ जा रही HRTC की बस हादसे का शिकार

पी.चंद |

हिमाचल प्रदेश में सुबह सबेरे बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रोहड़ू से रिकांगपिओ जाने वाली HRTC की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे समरकोट को पास सेरी नाला में पेश आया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थ।

गनिमत रही की इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि कुछ एक यात्रियों को हल्की चोटें जरूर आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए रोहड़ू सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।