Follow Us:

फिर शर्मसार हुआ हिमाचल, जेठ ने घर में घुसकर किया भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म

डेस्क |

हिमाचल के जिला कांगड़ा में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां ज्वालामुखी के तहत पड़ते घड़ियाना गांव में एक शख्स ने अपने भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया । पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस थाना खुंडियां में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि बीती रात को उसका जेठ उसके घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती करके दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने रात को ही आरोपी के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वहीं, महिला का भी मेडिकल करवाया जा रहा है।