चंडीगढ़ के सेक्टर 39 में हिमाचल की महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लोग महिला के सिर पर हथौड़े से हमला कर मौके से फरार हो गए। हमले मे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमला मंगलवार सुबह 9 बजे पेश आया है। महिला को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला पर हमला करने वाले एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला पर हमला करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।