Follow Us:

ऊनाः ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान का पहाड़ी से फिसला पैर, टांग फ्रैक्चर

रविंदर, ऊना |

जिला ऊना में मैड़ी मेला में ड्यूटी देने आया होमगार्ड जवान पहाड़ी पर से पैर फिसलने से घायल हो गया है। इस हादसे में घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायल की टांग में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। घायल की पहचान सतीश कुमार निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा निवाड़ी सतीश बतौर होमगार्ड अपनी सेवाएं दे रहा है। बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला में ड्यूटी देने आया था कि चरणगंगा के समीप पेर फिसलने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों औऱ पुलिस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सतीश की टांग में फ्रैक्चर बताया है और रेस्ट की सलाह दी है। डीएसपी मनोज जंबाल ने कहा कि घायल होमगार्ड जवान को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया है।