Follow Us:

डीजे पार्टी से लौटे युवकों ने होटल कर्मियों से की मारपीट, 5 घायल

नवनीत बत्ता |

हिमाचल के ऊना के बसाल स्थित एक निजी होटल में दो गुटों में जमकर खूनी संघर्ष की खबर है।  जानकारी के मुताबिक मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया है।

बताया जा रहा है कि  सोमवार देर रात कुछ युवक झलेड़ा में एक डीजे समारोह में शरीक होने के बाद  बसाल स्थित होटल में खाना खाने के लिए पहुंचे। जहां पर तैनात कर्मचारियों से खाने की मांग करने लगे। लेकिन कर्मचारियों ने खाना न होने का हवाला दिया। जिस पर युवक होटल के कर्मचारियों के साथ उलझ पड़े और होटल कर्मचारियों के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान जमकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है। उधर, एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।