<p>चंबा के पांगी की उदीन पंचायत में आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। बिनयूड गांव में आगजनी की इस घटना में तीन मंजिला घर जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग से निकले धुंए से सोये परिवार के सदस्य सतर्क होकर समय रहते बाहर निकल आए वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।</p>
<p>जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1 बजे की इस घटना में मकान में रखे घास में आग लगी। इसके बाद आग बुरी तरह भड़क उठी। परिवार के सो रहे सदस्यों को जब धुआं फैलने से आग लगने का आभास हुआ, तब तक 2 मंजिलें राख हो चुकी थी।</p>
<p>पीड़ित मदन लाल पुत्र सुनी राम का मकान गांव से कुछ दूरी पर होने के चलते ग्रामीणों को देरी से घटना का पता चला, जिसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने आग को बुझाने की कोशिश की। वहीं आग ने उस समय तक भयानक रूप ले लिया था, जिससे 3 मंजिला मकान पूरी तरह राख हो गया।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…