Follow Us:

कुल्लू: आनी में मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल के कूल्लु में आग लगने  का मामला सामने आया है। आनी  उपमंडल के निरमंड खंड की भालसी पंचायत के खनोटा कुटवा गांव में दो मंजिला आठ कमरे वाला मकान जलकर राख हो गया। हादसे में किसी जानी नुकसान की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि  आग लगने  से लगभग 20 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार घटना देर रात करीब ढाई बजे की है। जब घर के सभी सदस्य सोए हुए थे तो अचानक घर में आग लग गई। लोगों का शोर सुनकर ग्रामीण सहायता को आए और घर के अंदर से सभी सदस्यों को बाहर निकाला। अभी तक आग लगने के कारणों का नहीं चल सका पता। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और राज्स्व विभाग की टीम मौके पहुंच गई, वहीं पुलिस आग के कारणों की जानकारी जुटा रही है। प्रशासन की ओर से परिवार को 20,000 की फौरी राहत दी गई है।