Follow Us:

कुल्लू: सैंज घाटी में डेढ़ मंजिला मकान जलकर राख

गौरव |

कुल्लू जिला की सैंज घाटी के मझाण गांव में एक डेढ़ मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया है। इस घटना में करीब चार लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। जानकारी के अनुसार यह मकान सूरत राम का है जो अचानक आग भी भेंट चढ़ गया है। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

एसडीएम बंजार मनी राम भारद्वाज ने बताया कि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है और प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को हर संभव मदद दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर  नुकसान का अनुमान लगाने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों का दल घटनास्थल जाकर आकलन करने में जुट गए हैं।