Follow Us:

मनाली में जमीन धंसने से मकान गिरा, 2 महिलाएं घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से लोगों की संपति को काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं कुल्लू पतलीकूहल के पास जमीन धंसने से एक मकान गिर गया है। हादसे में दो महिलाएं घायल हैं, जिन्हें मनाली अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मनाली के पास पतलीकूहल में जमीन धंसने से यह मकान गिरा है। वहीं फोरलेन पुल निर्माण के चलते जमीन धंसी है और इसके चलते मकान भी धरासायी हो गया है।

मकान के गिरने से फिलहाल,दो महिलाएं घायल हैं। आरोप यह भी है कि सरकारी जमीन पर मकान बना था। फोरलेन और पुलिस की तरफ से कई बार मालिक को मकान खाली करने के लिए कहा गया था।