Follow Us:

BREAKING: हमीरपुर में पलटी HRTC की बस, 4 सवारियां घायल

कमल, हमीरपुर |

चंडीगढ़ से हमीरपुर आ रही एचआरटीसी की सुपर फ़ास्ट बस भोटा से सलौनी के बीच पलटी । हादसे में 4 सवारियाँ घायल हुई हैं । दो घायल युवतियों को प्राथमिक उपचार के लिए  राधास्वामी अस्पताल भोटा से हमीरपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में लाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना भारत ट्रेडरज शुक्रखड्ड के पास शाम को करीब साढ़े छह बजे हुई है । बस में 15 से 20 सवारियाँ सवार थीं । साथ ही 2 सवारियों को मामूली चोटें आई हैं।