क्राइम/हादसा

हिमाचल: HRTC की बस हादसे का शिकार, महिला समेत दो की मौत, कई घायल

मंडी जिला के उपमंडल गाहर में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक HRTC की बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। हादसें में बस सवार एक बुजुर्ग महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 25 के करीब यात्री सवार थे। हादसा गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब पेश आया है। हदासे के समय बस मंडी से सरकाघाट वाया दुर्गापुर जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाली और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

ये हुए बस हादसे में घायल
बस दुर्घटना में अनिल कुमार ,एंजेल , नैना, विमल कुमार , तारा देवी ,कमलेश कुमारी, सिमरो देवी, दीनानाथ ,बंसीलाल ,सीताराम सिंह ,राम ,अश्विनी कुमार, रूपलाल और सांभा कुमार शामिल हं जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जमणी में दाखिल करवाया गया है।

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी…

24 mins ago

लाहौल स्पीति के नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय पर्वतारोहित रवाना

स्पीति के  6303 मीटर की ऊंचाई  चाउ चाउ कांग नीलदा पीक के लिए 7 सदस्यीय…

3 hours ago

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

5 hours ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

6 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

7 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

7 hours ago