Follow Us:

मंडी: HRTC बस-कार की जबरदस्त भिड़ंत, 4 घायल

समाचार फर्स्ट |

मंडी शहर के साथ लगते बाईपास पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। जहां एक कार और एचआरटीसी बस की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार में सवार 4 लोग घायल बताए जा रहा है।

घायलों का इलाज जोनल अस्पताल मंडी में चल रहा है। जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनकी पहचान (59) ठाकुर सिंह (56) कुंदन सिंह (15) नुकेश (11) निखिल के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कार चैलचौक से मंडी आ रही थी। बाईपास पर दूसरी तरफ से आ रही एचआरटीसी की बस और कार में भिडंत हो गई। जब इस घटना का पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मामले दर्ज कर  दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।