Follow Us:

ऊना: HRTC की बस से टकराकर पहाड़ी से नीचे गिरी कार, 2 घायल

समाचार फर्स्ट |

ऊना भोटा हाईवे पर ककराणा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिर गई। बताया जाता है कि हादसा उस समय हुआ जब परिवहन निगम की बस सरकाघाट से दिल्ली रूट पर जा रही थी, अचानक कार बस से टकरा कर तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से नीचे गिर गई।

दुर्घटना बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे के करीब हुई। इस दुर्घटना में घायल कार चालक और बस चालक को   उपचार के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना पहुंचाया गया है। बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों की छानबीन करने में जुट गई है।