Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर HRTC बस-कार में जोरदार भिड़ंत, एक घायल

मृत्युंजय पुरी |

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सोमवार को एचआरटीसी बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसा इतना भयानक था की कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार हादसा चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर चक्कर के पास हुआ है। बस मनाली से शिमला जा रही थी। जब बस जिला मड़ी के चक्कर में पहुंची तो सामने से आ रही कार के साथ भीषण टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को अस्पताल में पहुंचा दिया है जहां इसका इलाज चल रहा है।

जब इस घटना का पता स्थानीय लोगों को चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।