ऊना में एक सड़क हादसा सामने आया है। यहां अंब के पास दिल्ली से बैजनाथ आ रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पक्का परोह में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसा आज सुबह तड़के करीब 5 से 6 बजे के बीच में पेश आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से बैजनाथ आ रही यात्रियों से भरी बस जब पक्का परोह रेलवे पुल के पास पहुंची तो इस दौरान अचानक बस के आगे नील गाय का एक झुंड आ गया।

गनीमत रही कि बस की गति धीमी थी और चालक ने समय रहते बस पर नियंत्रण पा लिया। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हादसे में किसी यात्री को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

वहीं, अम्ब डीएसपी सृष्टि पांडेय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पक्का परोह में चालक की होशियारी से बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया है। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। अचानक हुए इस हादसे के कारण बस का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है।

शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…